24-Aug-2024 10:28 AM
3754
नयी दिल्ली 24 अगस्त (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
1456-गुटेनबर्ग बाइबिल की छपाई का कार्य पूरा किया गया।
1600-ईस्ट इंडिया कम्पनी का पहला जहाज हेक्टर सूरत के तट पर पहुंचा।
1690-जॉब चारनॉक कलकत्ता में आकर बसे।
1690-कलकत्ता शहर का स्थापना दिवस।
1888-भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रीय नेता बाल गंगाधर खेर का जन्म।
1908-स्वतंत्रता सेनानी राजगुरु का जन्म।
1914-प्रथम विश्व युद्ध : जर्मन सेना ने नैमूर पर क़ब्ज़ा किया।
1917-प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक बसवराज राजगुरु का जन्म। उन्हें 'हिंदुस्तानी संगीत का राजा' कहा जाता है।
1925-समाज सुधारक रामकृष्ण गोपाल भंडारकर का निधन।
1927-भारत की महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा का जन्म।
1969-वाराहगिरि वेंकट गिरि भारत के चौथे राष्ट्रपति बने।
1974-फ़ख़रुद्दीन अली अहमद भारत के पांचवें राष्ट्रपति बने।
1991-यूक्रेन सोवियत संघ से अलग होकर स्वतंत्र देश बना।
1993-भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी डी. बी. देवधर का निधन। उनके नाम पर क्रिकेट टूर्नामेंट 'देवधर ट्रॉफी' खेला जाता है।
1995-उत्तरी अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट विन्डोज 95 की आम जनता के लिए शुरूआत।
1999-पाकिस्तान ने कारगिल ऑपरेशन के दौरान भारत द्वारा पकड़े गये आठ युद्धबंदियों को युद्धबंदी मानने से इंकार किया।
2000-बंगलादेश के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मद इरशाद को पांच वर्ष की सज़ा।
2000-हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार कल्याणजी का निधन।
2002-संयुक्त राज्य अमेरिका के उप-विदेशमंत्री रिचर्ड आर्मिटेज ने भारत-पाकिस्तान से बातचीत शुरू करने का अनुरोध किया।
2004-फ़िलिस्तीनियों को अहिंसा का पाठ पढ़ाने अरुण गांधी रामल्ला पहुँचे।
2006-अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ ने प्लूटो (यम) का ग्रह का दर्जा समाप्त किया।
2008-पेइचिंग ओलंपिक का समापन। इसमें चीन 51 स्वर्ण पदकों के साथ शीर्ष पर रहा।
2009-वेनेजुएला की स्टेफेनिया फर्नाडिज 'मिस यूनीवर्स-2009' चुनी गईं।
2011-मूडीज़ ने जापान की ऋण साख एए3 से घटाकर एए2 कर दी।
2015-अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी और कोच चार्ली कॉफी का निधन।
2016-बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और हरियाणा के पूर्व राज्यपाल ए. आर. किदवई का निधन।
2019-भारत सरकार के पूर्व मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख नेता अरुण जेटली का निधन।...////...