भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं.
24-Aug-2022 08:25 AM 1929
नयी दिल्ली 24 अगस्त (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं.. 1215 – पोप इनोंसेंट तृतीय ने ब्रिटेन के ऐतिहासिक मैग्नाकार्टा को अवैध करार दिया। 1456 – जर्मनी में छापामशीन से बाइबिल की पहली प्रति छापी गई। इसे गुटेनबर्ग बाइबिल के नाम से भी जाना जाता है। 1600 – ईस्ट इंडिया कम्पनी का पहला जहाज ‘हेक्टर’ सूरत के तट पर पहुंचा। 1690 – जॉब कार्नोक ने कलकत्ता (अब कोलकाता) शहर की आघारशिला रखी। 1816 – सेंट लुईस की संधि पर सेंट लुईस, मिसौरी में हस्ताक्षर किए। 1820 – एक संवैधानिक विद्रोह ओपोर्टो पुर्तगाल में समाप्त हो गया। 1853 – पहली बार न्यूयॉर्क शेफ जॉर्ज क्रम ने आलू का चिप्स बनाया। 1456 – जर्मनी में छापामशीन से बाइबिल की पहली प्रति छापी गई, इसे गुटेनबर्ग बाइबिल के नाम से भी जाना जाता है। 1814 – ब्रिटिश कर्मियों ने व्‍हाइट हाउस को आग के हवाले कर दिया। 1891 – थॉमस एडिसन ने काइनेटोग्राफिक कैमरा और कइनेटोस्‍कोप के लिए पेटेंट आवेदन दाखिल कराया. यही तकनीक आगे चलकर चलचित्र में तब्‍दील हुई। 1908 – क्रांतिकारी राजगुरू का जन्‍म। 1914 - प्रथम विश्व युद्ध में जर्मन सेना ने नैमूर पर कब्जा किया। 1954 – ब्राज़ील के राष्ट्रपति गेटुलियो वर्गास ने इस्तीफ़ा देने के बाद आत्महत्या की। 1969 - वी.वी. गिरि देश के चौथे राष्ट्रपति बने। 1993 – पॉप स्टार माइकल जैक्सन के ख़िलाफ़ लॉस एंजेल्स पुलिस ने यौन शोषण के आरोपों की जांच शुरू की थी। 1999 - पाकिस्तान ने करगिल ऑपरेशन के दौरान भारत द्वारा पकड़े गए आठ युद्धबंदियों को युद्धबंदी मानने से इंकार किया। 2000 - बंगलादेश के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मद इरशाद को पांच वर्ष की सज़ा दी गयी। 2008 – बीजिंग में 29वें ओलंपिक का समापन हुआ। 2014 – हॉलीवुड के दिग्‍गज अभिनेता सर रिचर्ड एटनबरा का निधन। 2015 – अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी और कोच चार्ली कॉफी का निधन। 2019 - वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^