24-Oct-2023 09:47 AM
6219
नयी दिल्ली 24 अक्टूबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
1577-चौथे सिख गुरु रामदास ने अमृतसर शहर की स्थापना की, शहर का नाम तालाब अमृत सरोवर के नाम पर रखा गया।
1579-जेसुइट पादरी एस जे थामस भारत आने वाले पहले अंग्रेज थे, वह पुर्तग़ाली नौका से गोवा पहुंचे।
1605-मुग़ल शासक जहाँगीर ने आगरा में गद्दी संभाली।
1915-हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता जीवन का जन्म।
1921-सुप्रसिद्ध कार्टूनिस्ट आर के लक्ष्मण का जन्म।
1945-द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के एक महीने बाद ही विश्व में शांति कायम करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएनओ) की स्थापना की गई।
1946-रॉकेट द्वारा पहली बार धरती का अंतरिक्ष से चित्र लिया गया।
1947-जम्मू कश्मीर पर पाकिस्तानी कबाइलियों ने हमला किया।
1948-बर्नार्ड बारूक ने सीनेट युद्ध की जांच समिति के समक्ष एक भाषण में पहली बार ‘शीत युद्ध’ शब्द का इस्तेमाल किया।
1974-जानेमाने भारतीय राजनीतिज्ञ एवं भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में से एक अनुराग ठाकुर का जन्म।
1975-बंधुआ मजदूर प्रथा को समाप्त करने के लिए एक अध्यादेश लाया गया और अगले दिन से यह प्रभाव में आ गया।
1982-सुधा माधवन मैराथन में दौड़ने वाली पहली महिला एथलीट बनी।
1984-कोलकाता में एस्प्लेनेड और भवानीपुर के बीच पहली मेट्रो ट्रेन (भूमिगत ट्रेन) शुरु।
2000-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञों में से एक सीताराम केसरी का निधन।
2001-नासा के 2001 मार्स ओडिसी अंतरिक्ष यान ने सफलतापूर्वक मंगल ग्रह के चारों ओर कक्षा में प्रवेश किया।
2004-ब्राजील ने अंतरिक्ष में पहला सफल राकेट परीक्षण किया।
2005-न्यूजीलैंड-भारत नया हवाई सेवा समझौता करने पर सहमत।
2013-मन्ना डे का निधन, भारत सरकार ने इन्हें सन 2005 में कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया।
2017-प्रसिद्ध ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का निधन।...////...