भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं
24-Oct-2022 08:10 AM 8390
नयी दिल्ली 24 अक्टूबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1577- सिखों के चौथे गुरु रामदास ने अमृतसर शहर की स्थापना की। 1605 - अकबर के निधन के बाद शहजादे सलीम ने मुगल सल्तनत की बागडोर संभाली। 1775 - अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर का जन्म। 1851 - कलकत्ता (वर्तमान कोलकाता) और डायमंड हार्बर के बीच पहली आधिकारिक टेलीग्राफ लाइन की शुरूआत। 1914 - महान स्वतंत्रता सेनानी लक्ष्मी सहगल का जन्म। 1921 - देश के सबसे चर्चित और सम्मानित कार्टूनिस्ट आर के लक्ष्मण का जन्म। 1949- न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय की आधारशिला रखी गई। 1971- हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री मल्लिका शेरावत का जन्म। 1984 - भारत की पहली मेट्रो रेल सेवा की कलकत्ता में शुरूआत। 1997 - केरल में शिक्षण संस्थाओं में रैगिंग पर रोक लगाई गई। 2001 - स्विट्जरलैंड में गोथार्ड रोड की सुरंग के भीतर दो वाहनों के बीच आमने सामने की टक्कर के बाद आग लगने से दस लोगों की मौत हो गई। 2003 - ब्रिटेन ने सुपरसोनिक यात्री विमानों को विदाई दी. इस श्रेणी के अंतिम विमान ने हीथ्रो हवाई अड्डे से उड़ान भरी1 2004- ब्राजील ने अंतरिक्ष में पहला सफल रॉकेट परीक्षण किया। 2013- सुप्रसिद्ध भारतीय पार्श्व गायक मन्ना डे का निधन। 2017- प्रसिद्ध ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का निधन ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^