भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 अप्रैल की प्रमुख घटनायें इस प्रकार हैं,
24-Apr-2022 09:10 AM 2532
नयी दिल्ली, 24 अप्रैल (AGENCY) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 अप्रैल की प्रमुख घटनायें इस प्रकार हैं, 1858-स्वतंत्रता सेनानी कुंवर सिंह का निधन। 1877-रुस ने ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की। 1898-स्पेन ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1915-जर्मनी की सेना ने बेल्जियम के फ्लेमिस प्रांत के आइपर क्षेत्र में क्लोरोफोर्म गैस छोड़ी। 1920-पोलैंड की सेना ने यू्क्रेन पर हमला किया। 1954-आस्ट्रेलिया और सोवियत संघ ने राजनयिक संबंध समाप्त किये। 1960-दक्षिण पर्सिया में आये भयंकर भूकंप से 500 लोगों की मौत। 1972-जाने-माने चित्रकार जैमिनी राय का निधन। 1973-भारत रत्न से अलंकृत मास्टर ब्लास्टर सचिन रमेश तेंदुलकर का मुंबई में जन्म हुआ। 1974-प्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह दिनकर का निधन। 1998-भारतीय क्रिकेट टीम ने शारजाह में आस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर कोका कोला कप जीता। 2013-अफगानिस्तान के जलालाबाद में 5.7 तीव्रता के भीषण भूकंप में 33 लोगों की मौत, 115 घायल । 2013-बंगलादेश के सावर उपांजिला में एक इमारत के ढह जाने से 256 लोगों की मौत। इस हादसे में 1000 से अधिक घायल हुए थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^