भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 जनवरी की प्रमुख घटनाएं
24-Jan-2023 09:35 AM 7917
नयी दिल्ली 24 जनवरी (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:- 1857- भारत के कोलकाता शहर में यूनिवर्सिटी ऑफ कोलकाता की स्थापना की गई। 1859- 230 मीटर गहराई तक तेल के लिए खोदे गये कुएं से पहली बार तेल निकला। 1862- बुखारेस्ट को रोमानिया की राजधानी बनाया गया। 1877- महान स्वतंत्रता प्रेमी व क्रांतिकारी पुलिन बिहारी दास का जन्म। 1924- रूस में पेट्रोग्राद का नाम बदलकर लेनिनग्राद कर दिया गया। 1924- स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का जन्म। 1936- अलबर्ट सैरुएट फ्रांस के प्रधानमंत्री बने। 1943- हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्माता-निर्देशक सुभाष घई का जन्म। 1950-संविधान सभा ने राजेंद्र प्रसाद को देश का पहला राष्ट्रपति चुना। 1950- जन-गण-मन को भारत के राष्ट्रगान का दर्जा मिला। 1951- प्रेम माथुर भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट बनीं। 1952- बंबई में पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन। 1965 -ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल का निधन। 1966- इंदिरा गांधी पहली बार प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठी थी इसलिए इस दिन को “राष्ट्रीय बालिका दिवस” के रूप में मनाया जाता है। 1966- प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक तथा देश के परमाणु कार्य्रकम के जनक होमी जहांगीर भाभा का निधन । 1979- अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया। 1990- जापान ने पहला लूनर प्रोब लॉन्च किया। 2000- राष्ट्रपति ने चुनावों में दलितों का आरक्षण 10 वर्ष तक बढ़ाने हेतु संविधान के 79वें संशोधन को मंजूरी दी। 2002- भारतीय उपग्रह इनसेट-3सी सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में स्थापित किया गया। 2003- फ्रांस और भारत के बीच प्रत्यर्पण संधि हुई। 2011- भारत रत्न से सम्मानित भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी जी का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^