भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है
24-Jan-2022 09:19 AM 8939
नयी दिल्ली 24 जनवरी (AGENCY) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है.. 1556 – चीन में भीषण भूकम्प में आठ लाख तीस हज़ार लोगों की मौत हुई। 1722- एडवर्ड विगलेसवर्थ को प्रथम उत्तरी अमेरिकी दिव्यता प्राध्यापक नियुक्त किया गया। 1742- जर्मन नेताओं ने चार्ल्स सातवे को अल्बर्ट का सम्राट का चुना। 1556- चीन के शानसी प्रांत में भूकंप से आठ लाख से अधिक लोगों की मौत। 1744- फिलीपींस में दगोहॉय विद्रोह जीयुसेप लैम्बरटी की हत्या के साथ शुरू हुआ। 1813- फिलहारमोनिक सोसाइटी की स्थापना लंदन में की गयी (बाद में रॉयल फिलहारमोनिक सोसाइटी)। 1826- पहले भारतीय बैरिस्टर ज्ञानेन्द्र मोहन टैगोर का जन्म 1848- कैलिफोर्निया गोल्ड रश: जेम्स डब्लू मार्शल कोलोमा ने कैलिफ़ोर्निया के सुटर मिल में सोने की खोज की। 1857 – कलकत्ता विश्वविद्यालय की स्थापना हुई। 1859 – 230 मीटर गहराई तक तेल के लिए खोदे गये कुएं से पहली बार तेल निकला। 1914- 'आज़ाद हिन्द फ़ौज' के अधिकारी शाहनवाज़ ख़ान का जन्म। 1924- स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का जन्म। 1924- रूस के सेंट पीट्सबर्ग शहर का नाम बदलकर लेनिनग्राद किया गया। 1936- अलबर्ट सैरुएट फ्रांस के प्रधानमंत्री बने। 1939- चिली में भूकंप से 30 हजार लोग मारे गए। 1945- हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्माता-निर्देशक सुभाष घई का जन्म हुआ था 1950 – जन गण मन को राष्ट्रगान के रूप में स्वीकार किया गया। 1950 – डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति बने। 1951 – प्रेम माथुर भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट बनीं। 1952 – मुम्बई में ‘पहला अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म’ महोत्सव आयोजित किया गया। 1965 – ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री सर विंस्टन चर्चिल का निधन। 1966 – एयर इंडिया का बोइंग 707 विमान आल्पस में दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें वैज्ञानिक डॉ. होमी भाभा सहित 114 लोग मारे गये। 1979 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया। 1984- एप्पल कंप्यूटर ने संयुक्त राज्य अमेरिका में अपना मैकिन्टोश पर्सनल कंप्यूटर को बाजार में उतारा। 1996 – अमेरिका के इतिहास में पहली बार देश की प्रथम महिला हिलेरी क्लिंटन को न्यायालय में पेश होने का आदेश दिया गया। 2000- चुनावों में दलितों का आरक्षण 10 वर्ष तक बढ़ाने के लिए संविधान के 79वें संशोधन को राष्ट्रपति की मंजूरी मिली। 2003 – उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया परमाणु संकट के शांतिपूर्ण समाधान पर सहमत हुए। 2005 – तेलगुदेशम पार्टी विधायक परिताला रवि की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। 2006- गूगल ने चीन के लिए वहां के सेंसरशिप कानूनों के अनुसार नया सर्च इंजन गूगल.सीएन. बनाने का ऐलान किया, जिसमें ई-मेल और ब्लॉग की सुविधा नहीं होगी। 2008- राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने की शुरुआत की गई। 2009- भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की दूसरी बॉयपास सर्जरी। इससे पहले 1990 में उनकी बॉयपास सर्जरी और 2003 में एंजियोप्लास्टी हुई थी। 2011- हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के महान गायक और संगीतकार पंडित भीमसेन जोशी का निधन। 2011 – मॉस्को के डोनोडिडोवो हवाई अड्डे पर बम विस्फोट से 35 लोगों की मौत, 180 घायल।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^