भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 जून की प्रमुख घटनाएं
24-Jun-2023 09:15 AM 3646
नयी दिल्ली, 24 जून (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1206- दिल्ली सल्तनत के पहले सुल्तान कुतबुद्दीन ऐबक की लाहौर (अब पाकिस्तान) में ताजपोशी। 1564- भारत की वीरांगना महारानी दुर्गावती मुगलों से जंग के दौरान शहीद। 1793- फ्रांस ने पहली बार रिपब्लिकन संविधान अपनाया। 1859- फ्रांस और सारडीनिया के साथ ऑस्ट्रिया का सोल्फोरीनो युद्ध हुआ। 1918- कनाडा में मॉन्ट्रियल से टोरंटो के बीच पहली एयरमेल सेवा की शुरुआत हुई। 1961- भारत के पहले स्वदेशी एचएफ 24 सुपरसोनिक लड़ाकू विमान ने उड़ान भरी। 1963- डाक एवं टेलीग्राफ विभाग ने राष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरुआत की। 1966- मुंबई से न्यूयार्क जा रहे एयर इंडिया के विमान के स्विट्जरलैंड के माउंट ब्लैंक में दुर्घटनाग्रस्त होने से 117 लोगों की मौत। 1974- भारतीय टीम लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में इंग्लैंड के खिलाफ 42 रन पर सिमटी और 285 रन से हार गया। 1975- न्यूयॉर्क के जेएफके हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटना में 113 लोगों की मौत। 1980- भारत के चौथे राष्ट्रपति वीवी गिरि का निधन। 2002- अफ्रीकी देश तंजानिया में ट्रेन दुर्घटना में 281 लोगों की मौत। 2004- जॉन नेग्रोपोटे इराक में अमेरिका के पहले राजदूत बने। 2005- अमेरिका की तरफ से भारत को सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता की दावेदारी को मान्यता मिली। 2006- फिलीपीन्स में मौत की सजा समाप्त। 2008- नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने अपने पद से इस्तीफा दिया। 2010- विंबलडन में टेनिस इतिहास में अमेरिका के जॉन इसनर और फ्रांस के निकोलस माहूत के बीच सबसे लंबा मैच 11 घंटे पांच मिनट तक चला।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^