25-Nov-2023 10:37 AM
6800
नयी दिल्ली 25 नवंबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
1538 : तुर्की का नौसैन्य अभियान जो भारत पहुंचा था, पुर्तगाल का बेड़ा पहुंचने के बाद वापस लौट गया।
1716: अमेरिका में पहली बार किसी शेर को प्रदर्शनी में रखा गया।
1741 : रूस की महारानी एलिजाबेथ ने इंपीरियल रशियन गार्डस की मदद से तख्ता पलट कर सेंट पीटर्सबर्ग की सत्ता पर कब्जा जमाया।
1866: इलाहाबाद हाईकोर्ट का उद्घाटन।
1867 : अल्फ्रेड नोबल ने डायनामाइट का पेटेंट कराया।
1890: प्रसिद्ध भाषाविद, साहित्यकार एवं विद्याशास्त्री सुनीति कुमार चटर्जी का जन्म।
1930: जापान में एक ही दिन में भूकंप के 690 झटके रिकॉर्ड किए गए।
1936: जर्मनी और जापान के बीच कोमिंटन (कम्युनिस्ट इंटरनेशनल) विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर।
1941: लेबनान को फ्रांस से आजादी मिली।
1945: अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में आए बर्फीले तूफान के कारण हुई स्कूल बस दुर्घटना में 15 बच्चों की मौत हो गई।
1949: स्वतंत्र भारत के संविधान पर संवैधानिक समिति के अध्यक्ष ने हस्ताक्षर किए और इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया।
1960: टेलीफोन की एसटीडी व्यवस्था का भारत में पहली बार कानपुर और लखनऊ के बीच प्रयोग किया गया।
1965: फ्रांस ने अपना पहला सैटेलाइट लॉन्च किया।
1973: ग्रीस में हफ्तों से फैली अशांति के बीच आज ही के दिन वहां की सेना ने तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज पापाडोपोलस का तख्ता पलट दिया था।
1974: नेपाल में एक पुल के ढहने से लगभग 140 लोग मरे।
1974: संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्व महासचिव ऊ थांट का निधन।
1975 : सूरीनाम को हालैंड से आजादी मिली।
1982 प्रसिद्ध महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का जन्म।
1998 : पाकिस्तान ने अंधेरे में मार करने में सक्षम टैंक-भेदी प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।
2001 : पाकिस्तान की प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पांच दिन की यात्रा पर भारत पहुंचीं।
2002: लुसियो गुटेरेज इक्वाडोर के राष्ट्रपति निर्वाचित।
2004: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के कश्मीर फार्मूले को पाक-कश्मीर समिति ने खारिज किया।
2013: इराक की राजधानी बगदाद के कैफे में हुए धमाके में 17 लोगों की मौत हो गई। 37 घायल हुए।
2014: प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना सितारा देवी का निधन हुआ।
2016 : क्यूबा के राजनेता फिदेल कास्त्रो का 90 वर्ष की आयु में निधन। कास्रो को लातिन अमेरिका में कम्युनिस्ट क्रांति के प्रतीक के रूप में जाना जाता है।
2018 : यूरोपीय यूनियन के नेताओं ने ब्रिटेन के ईयू छोड़ने पर हामी भरी।
2019 : लूई विटॉन कंपनी ने प्रसिद्ध आभूषण कंपनी टिफनी एंड कंपनी को 16 अरब अमेरिकी डॉलर में खरीदा ।...////...