भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
26-May-2025 09:43 AM 2692
नयी दिल्ली 26 मई (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1822-नार्वे में चर्च में आग लगने से 122 लोगों की मौत 1906-भारत के प्रसिद्ध मूर्तिकार रामकिंकर बैज का जन्म। 1912-प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक छगनराज चौपासनी वाला का जन्म। 1926-लेबनान ने संविधान अपनाया। 1937-दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर हास्य अभिनेत्री मनोरमा का जन्म। 1940-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सरताज सिंह का जन्म। 1946-सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिज्ञ अरुणा रॉय का जन्म। 1950-ब्रिटेन में पेट्रोल खरीदने में लगी सीमा को समाप्त किया गया। 1969-अपोलो 10 के अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर लौटे। 1983-बीजिंग ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार का जन्म। 1986-हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध कथाकार, गीतकार, समीक्षक और राजनीतिज्ञ श्रीकांत वर्मा का निधन। 1999-इसरो ने भारत , जर्मनी और दक्षिण कोरिया के तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया। 2002-चीन का विमान समुद्र में गिरा, 225 लोग मरे। 2006-विज्ञान जगत में एक शोध के मुताबिक़ एड्स का विषाणु कैमरून में पाए जाने वाले चिपैंजिओं से फैला है। 2007-भारत और जर्मनी के मध्य रक्षा समझौता सम्पन्न। 2008-भारतीय स्टेट बैंक ने फ़सल ऋण बीमा को 50 हज़ार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया। 2010-भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश बी.एस.चौहान और न्यायाधीश स्वतंत्र कुमार की खंडपीठ ने शादी किए बगैर एक साथ रहने वाले प्रेमी युगलों की संतानों को भी अपने मां-बाप की ओर से अर्जित सम्पत्ति में हिस्सा पाने का अधिकार स्वीकार किया। न्यायालय ने साथ ही उन्हें परंपरागत पैतृक संपत्ति पर उनके अधिकार को अस्वीकार किया। 2014-भारतीय जनता पार्टी के नेता नरेन्द्र मोदी ने भारत के 15वें प्रधानमंत्री के रुप में शपथ ली। 2017-पंजाब के दो बार पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रहे के.पी.एस. गिल का निधन। 2018-दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून-जाए-इन ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ दोनों देशों के बीच सैन्य रहित क्षेत्र के संबंध में मुलाकात की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^