भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 फरवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं
26-Feb-2024 10:02 AM 3732
नयी दिल्ली, 26 फरवरी (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 फरवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं: 1233 - मंगोलों ने महीनों तक घेराबंदी करने बाद जिन राजवंश की राजधानी काफेंग पर कब्जा किया। 1815 - नेपोलियन बोनापार्ट इटली के तट से दूर एक द्वीप एल्बा से फरार हो गया, जहां उसे फ़ॉनटेनब्लियो की संधि पर हस्ताक्षर करने के बाद निर्वासित किया गया था। 1832 - पोलैंड के संविधान को हटाया गया। 1863 - अमेरिकी राष्ट्रपति लिंकन ने अमेरिकी मुद्रा अधिनियम पर हस्ताक्षर किया। 1910 - ऑस्ट्रिया - हंगरी ने अमेरिका को सबसे पसंदीदा राष्ट्र का दर्जा दिया। 1925 - तुर्की सरकार के खिलाफ जेहाद शुरू हुआ। 1952 - विन्सेन्ट मैसी ने कनाडा के पहले गवर्नर-गवर्नर जेनरल के रूप में शपथ ली। 1993 - न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर बम हमले में छह लोग मारे गए और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए। 1994 - प्रसिद्ध भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान बजरंग पूनिया का जन्म। 1995 - कॉपीराइट मुद्दे पर अमेरिका एवं चीन के बीच समझौता। 1998 - वेनेजुएला- प्रशांत महासागर में पूर्ण सूर्य ग्रहण देखा गया। 1999 - पांच ग्रैमी अवार्ड जीतकर रैप गायिका लॉरिन हिल ने नया रिकार्ड बनाया। 2001 - क्रिकेट के महानतम खिलाड़ी सर डॉन ब्रैडमैन का निधन। 2004 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शंकरराव चह्वान का निधन। 2006 - परमाणु परिशोधन पर ईरान और रूस में समझौता। 2007 - नेपाल सरकार ने नरेश की सम्पत्ति का राष्ट्रीयकरण करने की घोषणा की। 2008 - रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव ने वर्ष 2008-09 का रेल बजट संसद में पेश किया। 2009 - इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हेमन्त लक्ष्मण गोखले को मद्रास उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया। 2010 - अफगानिस्तान के काबुल में हुए आत्मघाती हमलों में 17 लोग मारे गए। 2011 - अल्जीरिया के राष्ट्रपति देश में 19 वर्ष पहले लगाए गए आपातकाल को आधिकारिक रूप से समाप्त किया। 2013 - मिस्र के लक्सर के पास एक गर्म हवा का गुब्बारा दुर्घटनाग्रस्त होने से 19 लोगों की मौत। 2019 - भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी प्रशिक्षण शिविरों को निशाना बनाया। 2021 - नाइजीरिया के ज़मफ़ारा राज्य में डाकुओं ने कुल 279 महिला छात्रों का अपहरण कर लिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^