भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
27-Apr-2025 09:50 AM 1598
नयी दिल्ली 27 अप्रैल (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है :- 1526 - मुगल शासक बाबर दिल्ली के सुल्तान को पराजित कर नया बादशाह बना। 1662 - नीदरलैंड और फ्रांस ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किए। 1748 - मुगल शासक मुहम्मद शाह का दिल्ली में निधन हुआ। 1878 - कलकत्ता विश्वविद्यालय ने महिलाओं को विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में पात्रता के लिए पहली मंजूरी दी। 1908 - लंदन में चौथे ओलंपिक खेल शुरू हुए। 1941 - जर्मनी की सेना ने एथेंस (यूनान) पर कब्जा किया। 1942 - अमेरिका के ओकलाहोमा प्रांत में तूफान के कारण 100 लोग मारे गए। 1960 - नेशनल डिफेंस कॉलेज की नई दिल्ली में स्थापना। 1961 - अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने गामा किरणों के अध्ययन के लिए पृथ्वी की कक्षा में एक्सप्लोरर 11 लांच किया। 1961 - सिएरा लियोन ने ब्रिटेन से स्वाधीनता की घोषणा की। 1963 - क्यूबा के तत्कालीन प्रधानमंत्री फिदेल कास्त्रो रूस की अपनी यात्रा के दौरान राजधानी मॉस्को पहुंचे। 2011 - अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने जन्म को लेकर हुए विवाद के बाद सार्वजनिक तौर पर जन्म प्रमाण पत्र की एक प्रति जारी की। 2012 - यूक्रेन के द्निप्रोपेत्रोव्स्क में चार धमाकों में 27 मरे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^