भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
27-Jan-2024 10:24 AM 8560
नयी दिल्ली 27 जनवरी (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1823 - अमेरिका के राष्ट्रपति जेम्स मोनरो ने दक्षिण अमेरिका के लिये पहला राजदूत नियुक्त किया। 1880 - थॉमस अल्वा एडीसन ने बिजली से चलने वाले बल्ब का पेटेंट कराया। 1888 - नेशनल ज्योग्राफिक सोसाइटी का वाशिंगटन में आयोजन किया गया। 1891 - पेंसिल्वेनिया के माउंट प्लीसेंट में खदान विस्फोट में 109 लोग मारे गये। 1905 - फ्रांस में मौरिस राउविएर की सरकार बनी। 1915 - अमेरिकी मरीन ने हैती पर कब्जा किया। 1943 - अमेरिका ने जर्मनी पर पहली बार हवाई हमला किया। 1944 - सोवियत सेना ने जर्मनी और फिनलैंड की सेनाओं को सेंट पीटर्सबर्ग से निकालकर पिछले 872 दिन की घेराबंदी को समाप्त किया। 1948 - पहला टेप रिकॉर्डर बिका। 1959 - नयी दिल्ली में पहले इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज की आधारशिला रखी गयी। 1967- ‘अपोलो-1’ दुर्घटना में तीन अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो गई। 1969 - इराक की राजधानी बगदाद में 14 लोगों को जासूसी के अपराध में फांसी की सज़ा सुनायी गयी थी। 1974 - राष्ट्रपति वी. वी. गिरि ने नयी दिल्ली के तीन मूर्ति स्थित नेहरु मेमारियल म्यूजियम को राष्ट्र को समर्पित किया। 1988 - पहली बार हेलीकॉप्टर डाक सेवा का उद्घाटन किया गया था। 1996 - फ्रांस ने अपना छठा एवं संभवत: अंतिम परमाणु परीक्षण किया। 2009 - भारत के आठवें राष्ट्रपति आर. वेंकटरमन का निधन हुआ था। 2010 - तेलुगु चलचित्र अभिनेता गुम्माडी वेंकटेश्वर राव का निधन। 2013 - अफगानिस्तान के कंधार में बम हमलों में 20 पुलिस अधिकारी मारे गये। 2013 - मिस्र में विरोध प्रदर्शन के दौरान सात लोगों की मौत और 630 लोग घायल हुए। 2014 - अमेरिकी डाक सेवा ने डाक में दर बढ़ाने की पहल की है और प्रथम श्रेणी डाक की कीमत 46 सेंट से बढ़ाकर 49 सेंट कर दी गई है। 2018 - अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आत्मघाती बम विस्फोट में 100 से अधिक लोगों की मौत। 2020 - चीन ने देश में कोरोना वायरस से 80 से अधिक मौतों के साथ 2,700 से अधिक मामलों की पुष्टि की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^