भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैः
27-May-2022 08:34 AM 3087
नयी दिल्ली, 27 मई (AGENCY) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैः 1805 – नेपोलियन बोनापार्ट इटली के सम्राट बने। 1894 – ख्यातिप्राप्त आलोचक तथा निबन्धकार पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी का जन्म। 1895 – ब्रिटिश आविष्कारक बीर्ट अक्रेस ने फ़िल्म प्रोजेक्टर का पेटेण्ट प्राप्त किया था। 1896 – ज़ार निकोलस द्वितीय रूस के अंतिम सम्राट बने। 1930 – रिचर्ड ड्रू ने पारदर्शी सिलोफ़न टेप (सैलो टेप) नामक चिपकने वाले टेप का पेटेण्ट प्राप्त किया था। 1937 – अमरीका के सान फ़्रांसिस्को में गोल्डन गेट नामक दुनिया के एक सबसे ख़ूबसूरत पुल का उद्घाटन किया गया। 1951 – बम्बई (अब मुंबई) में तारापुरवाला एक्वेरियम का उद्घाटन हुआ। 1957 – कॉपीराइट बिल पारित हुआ। 1962 – भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी रवि शास्त्री का जन्म। 1964 – आधुनिक भारत के निर्माता एवं भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन। 1981 – सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया। 1994 – नोबेल साहित्य पुरस्कार विजेता रूसी लेखक एलेक्ज़ेंडर सोल्केनित्सिन पश्चिम में 20 वर्ष का निर्वासन समाप्त कर स्वदेश लौटे। 2005 – दक्षिण अफ़्रीका की राजधानी प्रिटोरिया का नाम बदलकर श्वाने करने का निर्णय लिया गया। 2006 – इंडोनेशिया के जावा द्वीप में आये 6.3 तीव्रता वाले भूकंप से छह हजार से अधिक लोगों की मौत। 2010 – ओडिशा के चांदीपुर में परमाणु तकनीक से लैस धनुष और पृथ्वी 2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया। 2013- इराक में बम धमाके में 75 की मौत और 200 अन्य घायल।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^