भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
28-Jul-2022 08:10 AM 4919
नयी दिल्ली, 28 जुलाई (AGENCY) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1586- सर थामस हेरिओट ने यूरोप को आलू के बारे में बताया। 1741- कैप्टन बेरिंग ने माउंट सैंट एलियास, अलास्का की खोज की। 1742- प्रशिया और आस्ट्रिया ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किए। 1821- पेरू ने स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा की। 1858- उंगलियों के निशान को पहचान का बेहतर जरिया बताने वाले सर विलियम जेम्स हर्शेल का जन्म। 1866- अमेरिका में मापने की मीट्रिक प्रणाली को वैधानिक मान्यता मिली। 1914- प्रथम विश्‍व युद्ध की शुरुआत। 1914- एस.एस. कामागाता मारू को वेंकुवर से निकाला गया और भारत रवाना कर दिया गया। 1925- हेपेटाइटिस का टीका खोजने वाले बारुक ब्‍लमर्ग का जन्‍म। इसी दिन विश्‍व हेपेटाइटिस डे मनाया जाता है। 1976- चीन में 8.3 की तीव्रता वाले भूकंप से लाखों लोगों की मौत। 1979- चरण सिंह देश के पांचवें प्रधानमंत्री बने। 1995- वियतनाम आसियान का सदस्य बना। 2001- पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री मोहम्मद सिद्दिकी ख़ान कंजू की हत्या। 2005- सौरमंडल के दसवें ग्रह की खोज का दावा। 2005- आयरिश रिपब्लिकन आर्मी (आईआरए) ने अपने सशस्त्र संघर्ष को रोकने का ऐलान किया। 2012- दक्षिण अफ्रीका के कैमरून वैन डेर बुर्ग ने पुरुषों के 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में विश्व रिकॉर्ड बनाया है। 2016- भारत की सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका महाश्वेता देवी का निधन। 2017- हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध सहायक अभिनेता इंद्र कुमार का निधन। 2017- पाकिस्तान के प्रधान मंत्री, नवाज शरीफ पर भ्रष्टाचार के आरोप सिद्ध होने पर सर्वोच्च न्यायालय ने उन्हें जीवन भर के लिए अयोग्य घोषित किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^