भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
29-Oct-2023 09:34 AM 1650
नयी दिल्ली 29 अक्टूबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1709 - इंगलैंड तथा नीदरलैंड ने फ्रांस विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किए। 1794 - फ्रांसीसी सेना ने दक्षिण पूर्वी नीदरलैंड के वेनलो पर कब्जा किया। 1851- बंगाल में ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना। 1859 - स्पेन ने अफ्रीकी देश मोरक्को के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1864 - यूनान ने नया संविधान अंगीकार किया। 1913 - मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में बाढ से हजारों लोग मारे गये। 1920- पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन के प्रयासों से जामिया मिलिया इस्लामिया की स्थापना। 1924 - ब्रिटेन में लेबर पार्टी को संसदीय चुनाव में हार। 1942 - नाजियों ने बेलारूस के पिनस्क में 16 हजार यहूदियों की हत्या की। 1947 - बेल्जियम, लक्जमबर्ग तथा नीदरलैंड ने बेनेलक्स संघ बनाया। 1958 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया। 1985 - मुक्केबाजी में भारत को पहला ओलंपिक पदक दिलाने वाले विजेंद्र सिंह का जन्म। 1990 - अफ्रीकी देश अल्जीरिया में भूकंप से 30 लोग मारे गये। 1994 - न्यूयार्क में अमेरिकी भारतीय राष्ट्रीय संग्रहालय का शुभारंभ। 2005 - राजधानी दिल्ली में बम धमाके में 60 से अधिक लोगों की मौत। 2012 - अमेरिका में सैंडी तूफान से 286 लोगों की मौत। 2015 - चीन ने एक बच्चे की नीति को खत्म करने की घोषणा की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^