भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएं
29-Aug-2025 02:01 PM 7144
नयी दिल्ली, 29 अगस्त (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:- 1559 - जहांगीर का जन्म, अकबर का पुत्र एवं मुग़ल वंश का शासक। 1574 – गुरु रामदास सिखों के चौथे गुरु बने। 1659 - दारा शिकोह को औरंगजेब द्वारा फांसी दी गयी। 1682 - विलियम पेन इंग्लैंड से रवाना हुए और बाद में उन्होंने अमेरिका में पेनसिल्वेनिया कॉलोनी की स्थापना की। 1806 - न्यूयॉर्क शहर का दूसरा दैनिक समाचार पत्र ‘डेली एडवर्टाइजर’ आखिरी बार प्रकाशित किया गया। 1835 – अमेरिका में ह्यूस्टन शहर की स्थापना। 1928 - द इंडिपेंडेंस ऑफ़ इंडिया लीग की भारत में स्थापना। 1947- भारतीय संविधान का प्रारूप तैयार करने के लिए डॉ भीमराव आम्बेडकर के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया गया। 1951 - फिलीपींस और अमेरिका ने एक रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किये। 1954 – रवि शंकर प्रसाद का जन्म। वह एक प्रसिद्ध वकील और राजनीतिज्ञ हैं। 1984 - अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ ने पहली बार उड़ान भरी। 1991 - अजरबैजान ने सोवियत संघ से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की। 1999 - पूर्वी तिमोर के निवासियों ने इंडोनेशिया से आजादी के लिए भारी मतदान किया। संयुक्त राष्ट्र ने चार सितंबर को परिणाम की घोषणा की। 2002 - कोनोको इंक और फिलिप्स पेट्रोलियम ने विलय कर कोनोकोफिलिप्स बनायी। यह अमेरिका की तीसरी सबसे बड़ी एकीकृत ऊर्जा कंपनी और दूसरी सबसे बड़ी रिफाइनिंग कंपनी थी। 2003- आस्ट्रेलिया ने विश्व नौकायन में स्वर्ण पदक जीता। 2003- समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव तीसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। 2007 - नेपाल की कोईराला सरकार ने चार माओवादी विद्रोहियों को फ़्रांस, डेनमार्क, आस्ट्रेलिया और मलेशिया का राजदूत नियुक्त किया। 2011 – हिन्दी विकिपीडिया एक लाख का आँकड़ा पार करने वाला प्रथम भारतीय भाषा विकिपीडिया संस्करण बना। 2014 - बिपिन चन्द्र का निधन। वह प्रसिद्ध इतिहासकार थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^