भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
30-Aug-2022 08:09 AM 1545
नयी दिल्ली, 30 अगस्त (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं.. 1559: महान सम्राट अकबर के बेटे और मुगल वंश के शासक जहांगीर का जन्म। ऐमजॉन पर बजट स्टोर, कम दाम, 6,999 में टीवी, ऑफर्स की भरमार| 1659: पिता के तख्त पर कब्जे के लिए औरंगजेब ने अपने बड़े भाई दारा शिकोह को फांसी दी। 1682: ब्रिटिश धर्मसुधारक विलियम पेन को इंग्लैंड छोड़ना पड़ा। वह अमेरिका पहुंचे और पेनिसिल्वानिया की स्थापना की ताकि लोग धार्मिक स्वतंत्रता का इजहार कर सकें। 1780: अमेरिका में गद्दारी और विश्वासघात का पर्यायवाची बन चुके जनरल बेनेडिक्ट अर्नोल्ड ने ब्रिटिश सेना के सामने आत्मसमर्पण करने का वादा किया। 1806: न्यूयॉर्क शहर का दूसरा दैनिक समाचार पत्र 'डेली एडवर्टाइजर' आखिरी बार प्रकाशित किया गया। 1888: क्रांतिकारी कनाईलाल दत्त का जन्म जो भारत की आजादी के लिए फांसी के फंदे पर झूल गए। 1895: लोकसभा के अध्यक्ष रहे भारतीय राजनीतिज्ञ सरदार हुकम सिंह का जन्म। 1903: चित्रलेखा जैसी प्रसिद्ध उपन्यास के लेखक भगवतीचरण वर्मा का जन्म हुआ। वह हिन्दी जगत के प्रमुख साहित्यकार थे। 1923: हिंदी के प्रमुख गीतकार शंकरदास केसरीलाल शैलेंद्र का जन्म हुआ। 1928: रास बिहारी बोस और जवाहरलाल नेहरू ने द इंडिपेंडेंस ऑफ इंडिया लीग की भारत में स्थापना की। इसका मकसद प्रवासी भारतीयों को भारत में ब्रिटिश राज हटाने के लिए प्रेरित करना था। 1947: भारतीय संविधान का प्रारूप तैयार करने के लिए डॉ भीमराव आम्बेडकर के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया गया। 1952: भारतीय रिजर्व बैंक के पहले गवर्नर ओसबोर्न स्मिथ का निधन। 1976: अच्छे कथाकार, कहानीकार के अलावा एक बेहतर अभिनेता जी.पी. श्रीवास्तव का निधन। 1984: अंतरिक्ष यान 'डिस्कवरी' की पहली उड़ान। 2003: समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव तीसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। 2007: जर्मनी के दो वैज्ञानिक गुंटर निमित्ज और आल्फ़ोंस स्टालहोफ़ेन ने अल्बर्ट आइंसटीन के सापेक्षता के सिद्धान्त को ग़लत ठहराने का दावा किया। 2008: बिड़ला परिवार के देश के प्रसिद्ध उद्योगपति कृष्ण कुमार बिड़ला का निधन। 2014: देश के प्रसिद्ध इतिहासकार बिपिन चन्द्र का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^