भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं
30-Oct-2024 09:05 AM 2584
नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:- 758 – अरब और ईरानी समुद्री लुटेरों ने चीनी शहर ग्वांगझू को लूटा 1470 – हेनरी VI इंग्लैंड के सिंहासन पर बैठा। 1485 – हेनरी सप्तम इंग्लैंड के राजा बने। 1502 – वास्को डी गामा दूसरी बार कालीकट पहुंचे। 1611 – गुस्टॉफ द्वितीय एडोल्फ 17 साल की उम्र में स्वीडन का राजा बना। 1883 – महान चिंतक एवं समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती का निधन। 1909 – मशहूर वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा का जन्म। 1922 – बेनिटो मुसोलिनी ने इटली में सरकार बनाई। 1930 – तुर्की तथा यूनान ने मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किये। 1945 – भारत संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ। 1956 – भारत का पहला पांच सितारा होटल ‘अशोक’ खुला। 1960 – ब्रिटेन में पहली बार सफलतापूर्वक गुर्दा प्रत्यारोपण किया गया। 1963 – अफ्रीकी देश मोरक्को तथा अल्जीरिया ने युद्ध विराम संधि पर हस्ताक्षर किए। 1972 – शिकागो में लोकल ट्रेनों की आमने-सामने की टक्कर में 45 की मौत, 332 घायल। 1973 – तुर्की के इस्तांबुल में यूरोप और एशिया को जोड़ने वाला बॉस्पोरस ब्रिज बनकर तैयार। 1975 – स्पेन में किंग जुआन कारलोस ने सत्ता संभाली। 1980 – मध्य अमेरिकी देशों अल सल्वाडोर और होंडुरास ने सीमा विवाद हल किया। 1990 – भारत के मशहूर और लोकप्रिय अभिनेता विनोद मेहरा की मृत्यु। 1994 – बाल्कन देश मेसिडोनिया के संसदीय चुनाव में वामपंथी गठबंधन की जीत। 2001 – लादेन के सम्पर्क में रहने के आरोपी तीन परमाणु वैज्ञानिकों को पाकिस्तान ने अमेरिका को सौंपा। 2003 – ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस चार्ल्स का भारत दौरा प्रारम्भ। अमेरिकी विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने पाकिस्तान को भारत के साथ शांति वार्ता करने को कहा। 2008 – गुवाहाटी सहित असम के कई हिस्सों में कम से कम 18 धमाके हुए जिनमें 81 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि 400 से ज्यादा लोग घायल हुए। 2013 – तेलंगाना के महबूबनगर में बस में आग लगने से 44 लोगों की मौत।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^