भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 अप्रैल की महत्वपूर्ण घटनाएं
30-Apr-2024 10:05 AM 4951
नयी दिल्ली 30 अप्रैल (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 अप्रैल की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1598-अमेरिका में पहली बार थियेटर का आयोजन। 1789-जॉर्ज वॉशिंगटन सर्वसम्मति से अमेरिका के पहले राष्ट्रपति चुने गए। 1837-महाराजा रणजीत सिंह के सेनाध्यक्ष हरि सिंह नलवा का निधन। 1870-भारतीय सिनेमा के पितामह धुंदीराज फाल्के उर्फ दादा साहब फाल्के का जन्म। 1896-आनंदमयी मां का जन्म। 1908-खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी ने मुजफ्फरपुर में किंग्सफोर्ड के मजिस्ट्रेट की हत्या करने के लिए बम फेंका, लेकिन दो बेगुनाह बम की चपेट में आकर मारे गए। 1927-भारत में सर्वोच्च न्यायालय की भूतपूर्व न्यायाधीश फ़ातिमा बीबी का जन्म। 1936-महात्मा गांधी ने अपना आवास बदला और वर्धा में सेवाग्राम आश्रम में रहने लगे। 1945-जर्मन तानाशाह हिटलर एवं उसकी पत्नी इवा ब्राउन ने आत्महत्या की। 1967-भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिज्ञ और सक्रिय राजनेता मीनाक्षी लेखी का जन्म। 1973-अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने देश के राष्ट्रपति के नाते वॉटरगेट काँड की ज़िम्मेदारी ली हालांकि उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह निजी तौर पर इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं। 1975-वियतनाम युद्ध का अंत हुआ। तीन दिन के सत्तारूढ़ राष्ट्रपति दुओंग वैन मिन्ह ने अपनी सेनाओं से समर्पण करने और उत्तरी वियतनामियों से हमले रोकने को कहा। 1985-अमेरिकी पर्वतारोही रिचर्ड डिक बास (55 वर्ष) माउंट एवरेस्ट पर सर्वाधिक उम्र में चढ़ने वाले व्यक्ति बने। 1991-बंगलादेश में भीषण चक्रवात में सवा लाख से अधिक लोगों की मौत और 90 लाख लोग बेघर। 1991-अंडमान द्वीप समूह के एक निर्जन द्वीप पर एक सुप्त पड़े ज्वालामुखी में विस्फोट। शताब्दी में पहली बार ऐसा हुआ। 1993-जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में एक मैच के दौरान उस समय की दुनिया की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी मोनिका सेलेज़ को छुरा मारकर घायल कर दिया गया। 1999- लेविंस्की-क्लिंटन मामले को दुनिया के सामने लाने वाले पत्रकार माइकल इशिकॉफ़ को अंग्रेज़ी साप्ताहिक पत्रिका न्यूज वीक का 'नेशनल मैंगनीज अवार्ड' प्रदान किया गया, हिन्द महासागर के द्वीप कोमोरोस में सेना द्वारा सत्ता पर कब्ज़ा। 2000-आतंकवाद से निपटने के लिए सहयोग के आहवान के साथ जी -77 शिखर सम्मेलन हवाना में सम्पन्न। 2001-फिलीपींस में एरुत्रादा समर्थकों द्वारा तख्ता पलट का प्रयास। 2002-पाकिस्तान में राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ के अगले 5 वर्षों के कार्यकाल में वृद्धि के लिए जनमत संग्रह सम्पन्न। 2004-फजुला (ईराक) में हिंसा में 10 अमेरिकी सैनिक मारे गये। 2005-नरेश के असाधारण अधिकार बरकरार रखते हुए नेपाल में इमरजेंसी समाप्त। 2007-नेत्रहीन पायलट माइल्स हिल्टन ने विमान से आधी दुनिया का चक्कर लगाकर रिकार्ड बनाया। 2008-चालक रहित विमान लक्ष्य का उड़ीसा के बालासोर ज़िले के चाँदीपुर समुद्र तट से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। 2010-हिन्दी चलचित्रों के सदाबहार अभिनेता देव आनंद को शुक्रवार को मुंबई में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से तथा प्राण को "फाल्के आइकॉन" से सम्मानित किया गया। 2011-क्रिकेट विश्वकप की मेजबानी भारतीय उपमहाद्वीप को मिली। 2017-नेपाल के उच्चतम न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की पर महाभियोग का प्रस्ताव। 2020-हिंदी सिने जगत के जाने-माने अभिनेता ऋषि कपूर का कैंसर से निधन। 2021-भारतीय समाचार वक्ता रोहित सरदाना का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^