भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
30-Jan-2024 09:40 AM 7306
नयी दिल्ली 30 जनवरी (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1530 : मेवाड़ के राणा संग्राम सिंह का निधन। 1649 : इंग्लैंड के सम्राट ‘चार्ल्स प्रथम’ का सिर कलम किया गया। 1790 : पहली लाइफबोट काे टायन नदी में उतारा गया। 1889 : हिन्दी साहित्यकार और कामायनी जैसे काव्य संग्रह के रचयिता जयशंकर प्रसाद का जन्म। 1903 : लॉर्ड कर्जन ने कोलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) के मेटकाफ हॉल में ‘इंपीरियल लाइब्रेरी’ का उद्घाटन किया। 1910 : भारतीय राजनेता, वकील और पूर्व रक्षा मंत्री चिदंबरम सुब्रमण्यम का जन्म। 1911 : ‘कैनेडियन नेवल सर्विस’ का नाम बदलकर ‘रॉयल कैनेडियन नेवी’ किया गया।1913 : प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार अमृता शेरगिल का जन्म। 1933 : एडॉल्फ हिटलर ने जर्मनी के चांसलर के तौर पर शपथ ली। 1948 : नाथू राम गोडसे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या की। 1949 : रात्रि एयर मेल सेवा की शुरुआत हुई। 1951: भारतीय राजनीतिज्ञ प्रकाश जावड़ेकर का जन्म हुआ। 1957: संयुक्त राष्ट्र ने साउथ अफ्रीका को नस्लभेद नीति पर फिर से विचार करने के निर्देश दिए। 1964 : दक्षिण वियतनाम में सेना ने रक्तविहीन तख्तापलट के जरिये सत्ता पर कब्जा किया। 1968 : हिन्दी के महान पत्रकार एवं साहित्यकार माखन लाल चतुर्वेदी का निधन। 1971 : इंडियन एयरलाइंस के ‘फोकर फ्रेंडशिप विमान’ का अपहरण। 1972 : पाकिस्तान ने ‘राष्ट्रमंडल’ से अपना नाम वापस लिया। 1989 : अमेरिका ने अफगानिस्तान के काबुल में अपना दूतावास बंद किया। 1991 : इराकी सेना ने सउदी अरब की सीमा के नजदीक एक शहर पर कब्जा किया। इस हमले में 12 अमेरिकी सैनिक मारे गए। 1997: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के निधन के 49 साल बाद उनकी अस्थियों का विसर्जन संगम के तट पर किया गया। 2007 : टाटा ने एंग्लो डच स्टील निर्माता कंपनी कोरस ग्रुप को 12 अरब डॉलर से अधिक में खरीदा। 2008 : चेन्नई की एक विशेष अदालत ने बहुचर्चित स्टाम्प पेपर घोटाले के मामले के मुख्य आरोपी अब्दुल करीम तेलगी को 10 साल कारावास की सजा सुनाई। 2016 : नाइजीरिया में मैदुगुरी के दालोरी गांव के पास बोको हराम के हमले में 65 लोग मारे गये तथा 136 घायल हुए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^