भारतीय एवं विश्व इतिहास में 31 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
31-Aug-2023 09:02 AM 3355
नयी दिल्ली, 31 अगस्त (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व के इतिहास में 31 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1881: अमेरिका मे पहली बार टेनिस चैंपियनशिप खेला गया। 1919: अमेरिकन कम्युनिस्ट पार्टी का गठन। 1920: अमेरिकी शहर डेट्रायट में रेडियो पर पहली बार समाचार प्रसारित किया गया। 1956: भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने राज्य पुनर्गठन विधेयक को मंजूरी दी। 1957: मलेशिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त कर ली। 1962: कैरेबियाई देश टोबैगो एवं त्रिनिदाद ब्रिटेन से स्वतंत्र हुए। 1964: कैलिफोर्निया आधिकारिक रूप से अमेरिका का सबसे अधिक जनसंख्या वाला प्रांत बना। 1968: भारत में टू-स्टेज राउंडिंग रॉकेट रोहिणी-एमएसवी 1 का सफल प्रक्षेपण किया गया। 1983: भारत के उपग्रह इनसेट-1 बी को अमेरिका के अंतरिक्ष शटल चैलेंजर से प्रसारित किया गया। 1991: उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान ने सोवियत संघ से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की। 1994: आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने लंबे संघर्ष के बाद युद्ध विराम की घोषणा की। 1997: ब्रिटेन की राजकारी और राजकुमार चार्ल्स की पूर्व पत्नी डायना की पेरिस में कार दुर्घटना में मौत। 1998: उत्तरी कोरिया ने जापान पर बैलिस्टिक मिसाइल दागा। 2010: इराक में अमेरिकी सैनिक हस्तक्षेप आधिकारिक रूप से समाप्त किया गया। 2010: भारत सरकार ने पाकिस्तानी बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशि 50 लाख से बढ़ाकर ढ़ाई करोड़ डॉलर किया। 2010: अमेरिका ने उत्तर कोरिया के गुप्त परमाणु कार्यक्रम से जुड़े संगठनों तथा व्यक्तियों की सम्पत्ति जब्त करने तथा हथियारों के व्यापार पर रोक लगाने के लिए नए प्रतिबंध लगाए। 2010: भारतीय संसद ने परमाणु संयंत्र में किसी दुर्घटना की स्थिति में शीध्र मुआवजा सुनिश्चित करने वाला परमाणु जन दायित्व विधेयक पारित किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^