भारतीय एवं विश्व इतिहास में 31 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
30-Jul-2025 09:13 AM 8485
नयी दिल्ली 30 जुलाई (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 31 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1658-औरंगजेब ने स्वयं को मुगल सम्राट घोषित किया। 1880-प्रसिद्ध हिन्दी कहानीकार और उपन्यासकार प्रेमचंद का जन्म। 1916-प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री मोहन लाल सुखाड़िया का जन्म। 1924-मद्रास प्रेसिडेंसी क्लब ने रेडियो प्रसारण संचालित करने का बीड़ा उठाया। 1933-राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम छोड़ा। 1940-भारतीय स्वतंत्रता सेनानी ऊधम सिंह का निधन। 1947-प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री मुमताज़ का जन्म। 1948-भारत में कलकत्ता में पहली राज्य परिवहन सेवा की स्थापना। 1980-भारतीय पार्श्वगायक मोहम्मद रफ़ी का निधन। 1982-सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया। 1992-नेपाल की राजधानी काठमांडू में थाइलैंड का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 113 लोगों की मौत। 1993-भारत के पहले तैरते हुए समुद्री संग्रहालय का कलकत्ता (अब कोलकाता) में उद्घाटन। 1998-सार्क का दसवां शिखर सम्मेलन श्रीलंका की राजधानी कोलम्बो में सम्पन्न। 1998-भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी श्रीजा अकुला का जन्म। 2003-इस्रायल और फ़िलिस्तीन के सुरक्षा मंत्रियों की बैठक येरूशलम में समाप्त। 2004-आर्थिक सहयोग मंच बिम्सटेक का नाम बदलकर 'बंगतक्षेस' किया गया। 2005-उज़बेकिस्तान ने अमेरिका को अपने सैनिक अड्डे हटा लेने का आदेश दिया। 2006-फिदेल कास्त्रो ने अपने भाई को सत्ता सौंपी थी। 2006-श्रीलंका में युद्ध विराम समझौता समाप्त, एलटीटीई के साथ संघर्ष में 50 लोग मारे गये। 2007-भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर सुधीर पारिख को पाल हैरिस अवार्ड प्रदान किया गया। 2008-थाइलैंड की एक अदालत ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री थॉक्सिन शिनावात्रा की पत्नि को कर चोरी के मामले में दोषी पाये जाने पर तीन वर्ष की सज़ा सुनाई। 2010-पाकिस्तान में बाढ़ से 900 लोगों की मौत। 2012-प्रो. अशोक सेन को पहले यूरी मिलनर फंडामेंटल फिजिक्स प्राइज़ (मौलिक भौतिकी पुरस्कार) के नौ विजेताओं में से एक विजेता घोषित किया गया। 2020-पूर्व केंद्रीय गृह सचिव आर. डी. प्रधान का निधन। 2021-भारतीय ट्रैक-एंड-फील्ड एथलीट मान कौर का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^