भारतीय जूनियर हॉकी टीम एशिया कप 2024 के लिए रवाना
23-Nov-2024 12:54 AM 6937
बेंगलुरु, 22 नवंबर (संवाददाता) भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम 26 नवंबर से 4 दिसंबर तक ओमान के मस्कट में होने वाले पुरुष जूनियर एशिया कप 2024 के लिए शुक्रवार को मस्कट के लिये रवाना हुई। टूर्नामेंट में इस बार 10 टीमें भाग ले रही हैं, भारत को कोरिया, जापान, चीनी ताइपे और थाईलैंड के साथ पूल ए में रखा गया है। जबकि पूल बी में शेष पांच टीमें पाकिस्तान, मलेशिया, बांग्लादेश, ओमान और चीन हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^