भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराने का सबूत देने में नाकाम रहें ख्वाजा आसिफ
09-May-2025 12:35 AM 1486
इस्लामाबाद 08 मई (संवाददाता) पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ अपने देश में पांच भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराने के दावे के समर्थन में किसी भी किस्म का सबूत देने में नाकाम रहें और यह कहकर कन्नी कटाने की कोशिश करते नजर आये कि सब कुछ भारतीय सोशल मीडिया पर है। सीएनएन द्वारा एक साक्षात्कार के दौरान यह पूछे जाने पर कि पांच भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराए जाने का सबूत कहां है, श्री आसिफ ने कहा, 'यह सब सोशल मीडिया पर है, भारतीय सोशल मीडिया पर, हमारे सोशल मीडिया पर नहीं। इन लड़ाकू विमानों का मलबा भारतीय क्षेत्र में गिरा और यह सब भारतीय सोशल मीडिया पर है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^