भारतीय महिला हॉकी टीम ने थाईलैंड को 13-0 से रौंदा
14-Nov-2024 11:28 PM 6534
राजगीर, 14 नवंबर (संवाददाता) भारतीय महिला हॉकी टीम ने गुरुवार बिहार महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी राजगीर 2024 के तीसरे ग्रुप चरण के मैच में थाईलैंड को 13-0 से हराया। आज यहां राजगीर हॉकी स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में भारत की ओर से दीपिका ने (तीसरे, 19वें, 43वें, 45वें, 45+वें), प्रीति दुबे ने (नौवें, 40वें), लालरेमसियामी ने (12वें, 56वें) और ब्यूटी डुंगडुंग ने (30वें), नवनीत कौर ने (53वें) और मनीषा चौहान ने (55वें, 58वें) मिनट में गोल किए। आज के मुकाबले में लालरेमसियामी ने अपने 150 मैच खेलने का महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया। वहीं प्रीति दुबे ने अपने 50 मैच पूरे किये। भारत ने पहले क्वार्टर में शानदार प्रदर्शन किया। दीपिका ने पहला मौका भुनाते हुए तीसरे मिनट में गोल दाग कर भारत को बढ़त दिला दी। इसके बाद अपना 50वां मैच खेल रही प्रीति देबे गोल में आसान पुश देकर भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया। लालरेमसियामी इसी क्वार्टर के 12वें मिनट में अपना गोल किया। दूसरे क्वार्टर में दीपिका ने 19वें मिनट में अपना दूसरा गोल दागा। ब्युटी ने मध्यांतर से ठीक पहले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर टीम को 5-0 से आगे किया। प्रीति ने भी 40वें मिनट में अपना दूसरा गोल दागा जबकि इसके कुछ मिनट बाद दीपिका ने भी पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया। दीपिका ने इसके बाद दो मिनट में दो गोल दागकर भारत को तीसरे क्वार्टर के बाद 9-0 से आगे कर दिया। चौथे क्वार्टर की शुरुआत में नवनीत ने रिवर्स हिट से भारत का 10वां गोल दागा जबकि पांच मिनट बाद मनीषा ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया। लालरेमसियामी ने पेनल्टी कॉर्नर पर उदिता के शॉट को गोल की राह दिखाया जबकि मनीषा ने एक और दो दागकर भारत की 13-0 से जीत सुनिश्चित की। भारतीय टीम ने चैंपियनिशप में अभी तक अपने सभी मैच जीते है। भारत अंक तालिका में नौ अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। चीन के भी इतने ही अंक है लेकिन बेहतर गोल अंतर के कारण वह तालिका में शीर्ष पर है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^