भारतीय महिला फुटबॉल टीम दुबई पहुंची
30-Sep-2021 05:49 PM 3640
दुबई, 20 सितंबर (AGENCY) सीनियर भारतीय महिला फुटबॉल टीम यूएई और बहरीन में दो अक्टूबर से शुरू हो रहे मैत्री मैच खेलने के लिए यहां गुरुवार को दुबई पहुंची। दरअसल ये मैत्री मैच भारतीय महिला टीम की एएफसी महिला एशियाई कप की तैयारी का हिस्सा हैं जो अगले साल भारत में होना है। भारतीय बहरीन जाने से पहले दुबई में यूएई और ट्यूनीशियाई टीम के खिलाफ क्रमश: दाे और चार अक्टूबर को मैत्री मैच खेलेगी। इसके बाद बहरीन में 10 अक्टूबर और 13 अक्टूबर को उसका सामना क्रमश: बहरीन और चीनी ताइपे से होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^