भारतीय महिला टीम ने जापान को 3-0 से हराया
17-Nov-2024 08:25 PM 8687
राजगीर, 17 नवंबर (संवाददाता) भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को बिहार महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी राजगीर 2024 के अपने आखिरी ग्रुप चरण के मैच में जापान को 3-0 से हरा दिया। आज यहां राजगीर हॉकी स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में पहले हॉफ में जापान की रक्षापंक्ति ने शानदार खेल का मुजाहिरा करते हुए भारतीय टीम को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया। पहले क्वार्टर के आखिर में भारतीय टीम को एक पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन जापान की रक्षापंक्ति ने उसे विफल कर दिया। दूसरे हाफ में नवनीत कौर ने (37वें ) मिनट में गोल दागकर भारत को बढ़त दिलाई और इसके बाद दीपिका ने (47वें और 48वें) मिनट में गोल ने भारत की जीत सुनिश्चित कर दी। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम अंक तालिका में शीर्ष पर बनीं हुई है। भारतीय टीम ने इस चैंपियनशिप में कोई भी मैच नहीं हारा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^