भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 60 रनों से हराया
23-Jan-2025 06:38 PM 6911
क्वालालंपुर 23 जनवरी (संवाददाता) जी तृषा (49) रनों की पारी के बाद शबनम, जोशिता और परुनिका की धारदार गेंदबाजी के दम पर भारतीय महिला टीम ने गुरुवार को अंडर-19 टी-20 विश्वकप मुकाबलें में श्रीलंका को 60 रनों से हराया। भारत के 118 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे तू चल मैं आया की तर्ज पर अंतराल पर अपने विकेट गवांते रहे।भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया और श्रीलंका की टीम निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 58 रन ही बना सकी तथा 60 रनों से मुकाबला हार गई। श्रीलंका की ओर से केवल रश्मिका सेवांडी (15) ही दहाई आंकड़े तक पहुंच सकी। भारत के लिए शबनम, जोशिता और परुनिका सिसोदिया ने दो-दो विकेट लिए। आयुषी शुक्ला और वैष्णवी शर्मा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^