भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला
24-Dec-2024 03:30 PM 4138
वडोदरा 24 दिसंबर (संवाददाता) भारतीय महिला टीम ने मंगलवार को दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में टॉस जीतकर वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आज यहां भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं है। वहीं वेस्टइंडीज ने एक बदलाव करते हुए नेरिसा क्राफ्टन का एकदिवसीय टीम में जगह दी है। वह आज एकदिवसीय मैच में पदार्पण कर रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^