भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का किया फैसला
05-Jul-2024 09:01 PM 8925
चेन्नई 05 जुलाई (संवाददाता) भारतीय महिला टीम ने शुक्रवार को टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद हरमनप्रीत ने कहा कि वह लक्ष्य का पीछा करने के लिए मानसिक रूप से तैयार है। उन्होंने कहा कि एकदिवसीय श्रृंखला वाली टीम ही यहां पर खेलेगी। वहीं दक्षिण अफ्रीका की कप्तान वोलवार्ड्ट ने कहा कि वह पहले बल्लेबाजी करने को लेकर खुश हैं। उन्होंने कहा कि क्लो ट्रायन फिर से टीम में शामिल किया गया हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^