भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बेल्जियम से मिली 1-4 से हार
24-May-2024 06:35 PM 4911
एंटवर्प 24 मई (संवाददाता) भारतीय पुरुष हॉकी टीम को शुक्रवार को एफआईएच प्रो लीग 2023-24 के यूरोप चरण के अपने दूसरे मुकाबले में बेल्जियम के खिलाफ 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। आज यहां खेले गये मुकाबले में शुरुआत से ही बेल्जियम ने मजबूत भारतीय रक्षापंक्ति पर आक्रामक रूख बनाये रखा। पहले क्वार्टर का आधा समय बीत जाने के बाद भारतीय टीम ने दाहिनी ओर से कुछ हमलों के साथ बेल्जियम को उसके हाफ में धकेलते हुए मैच में गति बनाने का प्रयास किया। दोनों ही टीमें एक-दूसरे की रक्षापंक्ति को तोड़ने में असमर्थ रहीं और पहला क्वार्टर शून्य गोल पर समाप्त हुआ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^