भारतीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी ने स्थापना दिवस पर 50 हस्तियों को किया सम्मानित
10-Aug-2024 09:50 PM 2516
नयी दिल्ली, 10 अगस्त (संवाददाता) भारतीय संपूर्ण क्रान्तिकारी पार्टी ने अपने 19 वें स्थापना दिवस एवं संस्थापक बाबा साहब ओमप्रकाश सिंह की जयंती पर शुक्रवार को यहां आयोजित समारोह में पूर्व सांसद राजमणि पटेल और सूरज मंडल सहित समाज के विभिन्न क्षेत्रों के 50 लोगों को सम्मानित किया। सम्मानित व्यक्तियों में कथक नृत्यांगना जयंती माला मिश्रा, साहित्यकार एवं प्रशासक सुरेंद्र सिंह तोमर, स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के डॉ विवेक गुप्ता (अपोला दिल्ली) और अधिवक्ता फातिमा खान और पारुल कटिया सहित सामाजिक, बौद्धिक, शैक्षिक, आर्थिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में रचनात्मक योगदान करने वाले 50 व्यक्ति शामिल थे। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर जोगिन्दर सिंह भदौरिया ने कहा कि लोकतंत्र में न केवल बड़े दलों और संगठनों बल्कि छोटे संगठनों और दलों की भूमिका भी महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि उनका दल विभिन्न प्रांतों में छोटे दलों के साथ नेटवर्क बना कर इन दलों की भूमिका को प्रभावी बनाने में लगा है। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता ए पी सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवेंद्र शुक्ला, राष्ट्रीय सचिव उमेशानंद, प्रयागपीठ ने पार्टी के सभी राष्ट्रीय एवं में प्रदेश के पदाधिकारियों ने अपने विचार प्रेषित किये। दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में आयोजित इस कार्यक्रम कार्यक्रम में देश भर से आये पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुये। कार्यक्रम के संचालन में मुख्य भूमिका राष्ट्रीय प्रवक्ता आई ए हाशमी, राष्ट्रीय सचिव शिवनंदन सिंह ने की। इस अवसर पर पार्टी के युवा नेता गुलाब सिंह राजावत , प्रशांत अग्निहोत्री (विधि प्रकोष्ठ), मोहम्मद याक़ूब (अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष), श्रीमती रिंकू सान्याल (दिल्ली महिला मोर्चा) शामिल थी। पार्टी संस्थापक बाबा साहब ओमप्रकाश सिंह लोकनायक जयप्रकाश के साथ एवं उनके आदर्शों पर चलने वाली हस्ती थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^