भारतीय संविधान विश्वभर के लोकतंत्रों की सर्वश्रेष्ठ व्याख्या: मिश्र
26-Nov-2022 07:15 PM 5976
भरतपुर, 26 नवम्बर (संवाददाता) राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि भारतीय संविधान शासन प्रणाली और राज्य को चलाने के लिए बनाया गया महत्वपूर्ण दस्तावेज ही नहीं है बल्कि यह वह मार्गदर्शक प्रकाश स्तंभ है, जिससे हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का संचालन होता है। श्री मिश्र संविधान दिवस के अवसर पर शनिवार को भरतपुर के महाराजा सूरजमल बृृज विश्वविद्यालय में नवनिर्मित संविधान पार्क के लोकार्पण के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने महाराजा सूरजमल की भव्य प्रतिमा का शिलान्यास किया और 'भारतीय संविधान और संस्कृति' विषयक संगोष्ठी का शुभारम्भ भी किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^