भारतीय सेना की शक्ति और सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास का प्रतीक है बीआरओ : सांसद राजू बिष्ट
07-May-2025 11:22 PM 7569
दार्जिलिंग, 07 मई (संवाददाता)भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं दार्जिलिंग के लोकसभा सांसद राजू बिष्ट ने आज नई दिल्ली स्थित मानेकशॉ सेंटर के अशोका हॉल में आयोजित सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के 66वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया। समारोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उपस्थिति थे। सांसद राजू बिष्ट ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि 7 मई 1960 को गठित बीआरओ का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में सुदृढ़ बुनियादी ढांचा विकसित कर भारत की सीमाओं की रक्षा को मजबूत करना रहा है। आज के समारोह में राजनाथ सिंह द्वारा 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में बीआरओ द्वारा पूर्ण किए गए 50 इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया गया, जिनमें 17 सड़कें, 30 पुल और 3 अन्य कार्य शामिल हैं। ये परियोजनाएं न केवल सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सामाजिक और आर्थिक विकास को भी गति प्रदान करेंगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^