भारतीय सेनाओं ने सीमा पार आतंकवादी शिविरों पर सटीक हमला किया
07-May-2025 05:45 AM 3023
नयी दिल्ली 07 मई (संवाददाता) भारतीय सशस्त्र बलों ने मंगलवार की रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया, जहाँ से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और उन्हें निर्देशित किया गया। रक्षा मंत्रालय ने देर रात बताया कि सेनाओं ने कुल मिलाकर, नौ (09) ठिकानों को निशाना बनाया है। मंत्रालय ने कहा कि सेनाओं कार्रवाई केंद्रित, सटीक रहने के साथ गैर-उग्र प्रकृति की रही है। किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया है। भारत ने लक्ष्यों के चयन और निष्पादन के तरीके में काफी संयम दिखाया है। यह कार्रवाई पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले के मद्देनजर की गई हैं जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की हत्या कर दी गई थी। मंत्रालय ने कहा है कि भारत इस प्रतिबद्धता पर खरा उतरा हैं कि इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विस्तृत जानकारी ब्रीफिंग में दी जाएगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^