भारतीय विश्व इतिहास में आठ सितंबर की घटनाएं
08-Sep-2023 09:23 AM 6708
नयी दिल्ली 08 सितंबर (संवाददाता) भारतीय विश्व इतिहास में आठ सितंबर की घटनाएं इस प्रकार है:- 1320- गाजी मलिक दिल्ली का सुलतान बना। 1900- टेक्सास के गैलवेस्टोन में चक्रवाती तूफान से छह हजार लोगों की मौत। 1926- महान संगीतकार एवं गायक भूपेन हज़ारिका का जन्म। 1933- हिन्दी फ़िल्मों की मशहूर पार्श्वगायिका आशा भोंसले का जन्म। 1933- गाजी बिन फैसल इराक का राजा बना। 1942- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने बम्बई (अब मुंबई) सत्र में 'भारत छोड़ो प्रस्ताव' पारित किया। 1943- द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान इटली ने मित्र सेना के साथ बिना शर्त युद्धविराम संधि पर हस्ताक्षर किए। 1960- भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पति फिरोज गांधी का निधन। 1962- चीन ने भारत की पूर्वी सीमा में घुसपैठ की। 1966- लोगों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करने के लिए यूनेस्को ने ‘साक्षरता दिवस’ मनाने की शुरुआत की। 1967- दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के समूह की स्थापना के लिए 1967 में इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और थाईलैंड की बैठक आयोजित की गई। 1991- मैसेडोनिया गणराज्य को आजादी मिली। 2002- नेपाल में माओवादियों ने 119 पुलिसकर्मियों को मार डाला। 2006- महाराष्ट्र के नासिक जिले में मालेगांव बम धमाके हुये। 2008- अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स ने भारतीय अरब पति लक्ष्मी मित्तल को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित करने की घोषणा की। 2016- नासा ने ओएसआईआरआईएस-आरईएक्स लॉन्च किया। 2019- प्रख्यात न्यायविद्, कानून के ज्ञाता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री राम जेठमलानी का निधन। 2020- हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लीलैंड के मानद चेयरमैन आर. जे.साहनी का निधन। 2020- तेलुगु रंगमंच एवं फिल्मों के जाने-माने अभिनेता जयप्रकाश रेड्डी का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^