भारतीय यात्रियों को लेकर जा रही बस नदी में गिरी, 27 की माैत,16 घायल
23-Aug-2024 09:47 PM 6602
काठमांडू, 23 अगस्त (संवाददाता) नेपाल के तनाहुन में एक सड़क दुर्घटना में 27 भारतीयों की मौत हो गई है जबकि 16 अन्य यात्री घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए काठमांडू लाया गया है। भारतीय दूतावास ने यह जानकारी देते हुए यात्रियों की मौत पर शोक प्रकट किया है और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। दूतावास ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में घायल 16 यात्रियों को आगे के इलाज के लिए त्रिभुवन विश्वविद्यालय शिक्षण अस्पताल में हवाई मार्ग से काठमांडू लाया गया है। भारतीय दूतावास नेपाल घायलों के इलाज और मृतकों के शवों को जल्द से जल्द भारत भेजने के लिए स्थानीय अधिकारियों और अस्पताल के कर्मचारियों के साथ लगातार संपर्क में है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^