भदोही : दुर्गा पंडाल में लगी भीषण आग, दर्जन भर श्रद्धालु झुलसे
02-Oct-2022 11:06 PM 1693
भदोही, 02 अक्टूबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में भदोही के औराई तहसील में नवरात्रि के दौरान सजे एक दुर्गा पंडाल में रविवार को रात के समय हुए भीषण अग्निकांड में दर्जन भर से अधिक लोग झुलस गये। भदोही के पुलिस अधीक्षक डा अनिल कुमार ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि औराई थाने के बिल्कुल समीप नरथुआ में बिजली का शॉर्ट सर्किट होने से रात में लगभग नौ बजे दुर्गा पंडाल में अाग लग गयी। उन्होंने बताया कि आरती के समय जब यह हादसा हुआ तब पंडाल में काफी अधिक संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। आग में 10 से 15 लोगों के झुलसने की सूचना मिली है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^