भगवान नृसिंह की शोभायात्रा में विजय जुलूस सा दिखेगा नजारा
18-Mar-2022 10:12 PM 6410
गोरखपुर 18 मार्च (AGENCY) होली के पावन पर्व पर गोरखपुर में शनिवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में घण्टाघर से निकलने वाली भगवान नृसिंह की शोभायात्रा में विधानसभा चुनाव में भाजपा को हासिल प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में विजय जुलूस सा नजारा दिखेगा। वर्ष 1996 से लेकर 2019 तक श्री योगी इस शोभायात्रा में लगातार शामिल रहे हैं मगर गोरक्षपीठाधीश्वर पिछले दो साल 2020 व 2021 जनता को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए शामिल नहीं हुए थे अब जबकि मोदी.योगी सरकार के समन्वित प्रयास से इस वैश्विक महामारी पर काबू पा लिया गया है तो इस साल मुख्यमंत्री गोरखपुर वासियों के साथ जम कर होली मनाएंगे। शोभायात्रा सुबह 8:30 बजे से निकलेगी। इसके पूर्व योगी गोरक्षपीठ में होलिका की भस्म का तिलक लगाकर होली मनाने की शुरुआत करेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ से होली के दिन गोरखपुर में स्थित घण्टाघर से निकलने वाली भगवान नृसिंह शोभायात्रा की शुरुआत अपने गोरखपुर प्रवासकाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक नानाजी देशमुख ने 1944 में की थी। गोरखनाथ मंदिर में होलिकादहन की राख से होली मनाने की परंपरा इसके काफी पहले से जारी थी। नानाजी का यह अभियान होली के अवसर पर फूहड़ता दूर करने के लिए था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^