भगवान श्रीकृष्ण का सम्पूर्ण जीवन हमें त्याग और जीने की प्रेरणा देता है: यादव
15-Jul-2024 12:16 AM 8678
भोपाल, 14 जुलाई (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण का सम्पूण जीवन हमें त्याग और जीने की प्रेरणा देता है। उनका जीवन आदर्श से भरा हुआ है। कठिन से कठिन समय में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेकर नई ऊर्जा प्राप्त होती है। डॉ यादव आज यहां कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में श्रीकृष्ण पाथेय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े अनेक प्रसंग हैं। उन्होंने मानव अवतार में समाज के कल्याण के लिए अनेक कार्य किए। उनके प्रसंगों से हमें समाज कल्याण की शिक्षा मिलती है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा बनाई गई नई शिक्षा नीति : 2020 में भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े पाठ्यक्रमों को भी सम्मिलित किया गया है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण जानते थे कि जिसने जन्म लिया है, उसकी मृत्यु भी होगी। इसलिए वह हमेशा मुस्कराते रहते थे। उन्हें मृत्यु का कोई भय नहीं था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^