भट्ट की उत्तराखंड के लिए आपदा मुआवजा में वृद्धि की मांग
31-Jul-2024 08:52 PM 8559
देहरादून, 31 जुलाई (संवाददाता) राज्यसभा सांसद एवं उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बुधवार को सदन में उत्तराखंड सहित पर्वतीय अंचलों के लिए आपदा मुआवजा राशि में वृद्धि करने की मांग की। उन्होंने विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए मानकों में संशोधन का अधिकार राज्यों को सौंपने का भी आग्रह किया। साथ ही, राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या का मुद्दा उठाया। श्री भट्ट ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तहत, आपदा प्रभावित क्षेत्र के लिए मुआवजे की धनराशि में वृद्धि की जाए। मानकों में भी भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए संशोधन करने का अधिकार राज्य सरकारों को प्रदान किया जाना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तहत बाढ़ भूस्खलन और भूकंप में हुई हानि पर आवश्यक प्रतिपूर्ति तथा भवन क्षति एवं कृषि भूमि के भूस्खलन तथा बाढ़ में क्षति होने पर मिलने वाले मुवाबजे में वृद्धि को आवश्यक बताया। साथ ही कहा, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण राज्य एवं जनपदों में गठित है परंतु केंद्रीय राष्ट्रीय प्रबंधन प्राधिकरण के मानकों के दिशा निर्देश में ही मुआवजा की राशि देने का राज्यों को अधिकार है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^