भोजपुरी फिल्म बहू की विदाई में नजर आयेंगे देव सिंह
04-Dec-2024 02:02 PM 5393
मुंबई, 04 दिसंबर (संवाददाता)भोजपुरी फिल्म बहू की विदाई में अभिनेता देव सिंह ,प्रीति शुक्ला और रितेश उपाध्याय के साथ अहम भूमिका में नजर आयेंगे।फिल्म बहू की विदाई का निर्माण अंशुमन सिंह फिल्म क्रिएशन के बैनर तले किया जा रहा है। निर्देशक राज किशोर प्रसाद राजू के निर्देशन में इस फिल्म की शूटिंग जौनपुर में की जा रही है।फिल्म बहू की विदाई के मुख्य कलाकारों में देव सिंह प्रीति शुक्ला, रितेश उपाध्याय, श्रद्धा नवल, अमित शुक्ला, और अनीता रावत शामिल हैं।फिल्म के सेट से जारी तस्वीरों ने यह साबित कर दिया है कि "बहू की विदाई" न केवल कहानी के मामले में बल्कि प्रोडक्शन और तकनीकी पक्ष से भी एक अलग स्तर की फिल्म साबित होगी। फिल्म का प्रसारण जल्द ही इंटर 10 के नंबर वन भोजपुरी चैनल, भोजपुरी सिनेमा पर किया जाएगा। बहू की विदाई के निर्माता और निर्देशक के अनुसार, फिल्म की कहानी पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक मुद्दों पर आधारित है, जो दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने के साथ-साथ मनोरंजन का भी अनुभव कराएगी। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, और उम्मीद है कि यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा को एक नई पहचान दिलाएगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^