भूपेश का नक्सलवाद उन्मूलन नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर
27-Jun-2023 09:09 PM 2801
रायपुर 27 जून(संवाददाता)छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में नक्सल गतिविधियों में निरन्तर आ रही कमी पर सन्तोष जताते हुए राज्य की नक्सलवाद उन्मूलन नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया हैं। श्री बघेल ने आज यहां यूनिफाईड कमाण्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य में नक्सल गतिविधियों में निरन्तर कमी आ रही है। राज्य में केन्द्रीय सुरक्षाबलों और छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा बेहतर तालमेल के साथ नक्सलियों के विरूद्ध सफलतापूर्वक चलाये जा रहे संयुक्त अभियान के कारण यह संभव हो सका है।संवेदनशील क्षेत्रों में नक्सलियों के विरूद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के साथ विकास कार्यों में भी तेजी लायी जा रही है जिससे आम जनता का शासन व प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^