भूपेश ने केन्द्रीय बजट को बताया निराशाजनक,रमन ने सराहा
01-Feb-2023 08:26 PM 8583
रायपुर, 01 फरवरी(संवाददाता)छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पेश किए गए केन्द्रीय बजट को निराशाजनक करार दिया हैं जबकि पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा.रमन सिंह ने इसे देश को प्रगति के पथ पर ले जाने वाला करार दिया हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बजट पर यहां जारी अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि इसे निर्मला जी का निर्मम बजट कहा जा सकता है, न इसमें युवाओं के लिए कोई सुविधा है, न किसानों की आय दोगुना करने की बात है, न महिलाओं के लिए है, न अनुसूचित जनजातियों के लिए और ना ही अनुसूचित जातियों के लिए कुछ है। ये बजट केवल चुनाव को देखते हुए बनाया गया बजट है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^