भ्रष्टाचार में लिप्त ग्यारह कार्मिकों की पेंशन एवं वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश
05-Feb-2024 12:01 AM 8403
जयपुर, 04 फरवरी (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को यथा संभव प्रोत्साहित किया जाएगा जबकि भ्रष्टाचार अथवा कदाचार में लिप्त पाये गये कार्मिक को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। श्री शर्मा ने यह स्पष्ट संदेश देते हुए पुलिस में उल्लेखनीय कार्य करने पर कोटा रेंज के उप निरीक्षक रामस्वरूप मीना को साहसिक कार्य के लिए पुलिस निरीक्षक पद पर विशेष पदोन्नति प्रदान करने की अनुशंषा की है तथा विभिन्न विभागों के भ्रष्टाचार, कदाचार में लिप्त 11 कार्मिकों की पेंशन रोकने, वेतन वृद्धि रोकने सहित दण्डात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^