भ्रष्टाचार पर अपनी खामोशी का कारण बताएं सुक्खू: जयराम
08-Jul-2024 11:30 PM 4912
देहरा, 08 जुलाई (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सोमवार को सरकार की ओर से किए जा रहे भ्रष्टाचार और माफिया को दिए जा रहे संरक्षण पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को जमकर घेरा। श्री ठाकुर ने देहरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी होशियार सिंह के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के मसले पर मुख्यमंत्री आखिर मौन क्यों है। उनकी खामोशी का क्या कारण है। प्रदेश में आए दिन घोटाले सामने आ रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री पूरे प्रकरण पर चुप्पी साधे हुए हैं। प्रदेश के लोग जानना चाहते हैं कि उनके होते हुए ये घोटाले कैसे हो रहे हैं। भ्रष्टाचारियों को, अपराधियों को, माफिया को किसका संरक्षण मिल रहा है। पुलिस उन पर प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है। सरकार प्रदेश की जनता के भले के लिए काम करती है न कि अपने परिवार और मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए काम करती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^