बिहार के पूर्व मंत्री एवं विधायक सुभाष सिंह का निधन, नीतीश ने जताया शोक
16-Aug-2022 07:20 PM 3751
पटना 16 अगस्त (AGENCY) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री एवं गोपालगंज से विधायक सुभाष सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। श्री कुमार ने मंगलवार को अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। वे मृदुभाषी एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने स्व. सिंह के पुत्र अनिकेत से दूरभाष पर बात कर सांत्वना दी। श्री सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^