बिहार के शरद,मध्यप्रदेश की लहरीबाई, राजस्थान के वैभव काे मिलेगा केलकर पुरस्कार
27-Nov-2023 10:39 PM 3803
नयी दिल्ली 27 नवंबर (संवाददाता) प्राध्यापक यशवंतराव केलकर युवा पुरस्कार 2023 की चयन समिति ने इस वर्ष पुरस्कार के लिए बिहार के शरद विवेक सागर, मध्य प्रदेश की लहरीबाई पडिया तथा राजस्थान के डा. वैभव भंडारी का चयन किया है। ‘कम आय एवं वंचित वर्ग के भारतीय युवाओं को वैश्विक स्तर की शिक्षा प्राप्त करने में सक्षम बनाने’ हेतु श्री शरद (पटना, बिहार) को, ‘श्रीअन्न (मिलेट्स) के संरक्षण व संवर्धन के मौलिक कार्य के लिए’ सुश्री लहरीबाई (डिंडोरी, मध्य प्रदेश) को तथा ‘दिव्यांगों के जीवनस्तर को बेहतर और आत्मविश्वास युक्त बनाने के लिए’ डॉ वैभव भंडारी (पाली, राजस्थान) को चयनित किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^