बिहार को राजस्व अधिशेष वाला राज्य बनाना राजग सरकार की प्राथमिकता : भाजपा
29-Jan-2024 08:40 PM 1465
पटना 29 जनवरी (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज स्पष्ट कर दिया कि बिहार को राजस्व अधिशेष वाला राज्य बनाना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की उपस्थिति में सोमवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि डबल इंजन सरकार बिहार को बेहतर बनाने के लिए राजस्व बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार अधिक से अधिक राजस्व सृजन करने के लिए सख्ती से कार्रवाई शुरू कर रही है, जिससे इस राज्य और इसके समाज की समग्र प्रगति में मदद मिलेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^